फिक्स्ड डिपाजिट खाता किसे कहते हैं?

फिक्स्ड डिपाजिट, एक तरह के कम जोखिम वाले निवेश हैं। इनका निवेश काल तय, यानी की फिक्स्ड होता है। इसलिए, इन्हे फिक्स्ड डिपाजिट कहते हैं।  इस योजना में निवेश काल के साथ-साथ इसके रिटर्न्स, यानी ब्याज भी फिक्स्ड होता है। इस तरह निवेश काल और निवेश लाभ के फिक्स्ड होने के कारण इसमें निवेश जोखिम कम माना जाता है।

इसके अलावा, यह खाता नियमित बचत को निवेश में डालने के लिए नहीं है। इसमें, एक बड़ी रकम का निवेश करना बेहतर होगा। अपनी रोज़ाना होने वाली आवश्यकताओं से अतिरिक्त मात्रा में की गई बचत को आप इसमें निवेश कर सकती हैं। उदाहरण के तौर पर, मान लीजिए की आपकी रोज़ाना आवश्यकता है ₹100 और आपने साल के अंत में ₹10,000 से ₹20,000 बचा लिए हों तो इसे अतिरिक्त बचत कह सकते हैं।

इसमें आप अपनी निवेश राशि और निवेश काल को चुन सकती हैं।

आपके पूरे निवेश काल के दौरान, आपके निवेश पर समय समय पर ब्याज रकम जुड़ती जाएगी।

आपका निवेश काल यानी मैच्यॉरिटी के पूरे होने पर आपको अपनी निवेश राशि और रिटर्न्स मिल जाएंगे।

फिक्स्ड डिपाजिट की क्या विशेषताएँ

अगला अध्याय